वर्ष 1988 में आनेवाला टीवी सीरियल महाभारत उस समय की सबसे प्रसिद्ध टीवी सीरियल के रूप में जानीं जाती है। आज भी लोग इसे पसंद करते हैं।












चलिऐ देखते हैं महाभारत के यह प्रसिद्ध कलाकार अब कैसे दिखते हैं।
- भीष्म
भीष्म के किरदार में नजर आए अभिनेता मुकेश खन्ना को कौन भूल सकता है, महाभारत के पहले भी इन्होंने बाॅलीवुड की कई फिल्में की है।वर्ष 1981 में आई फिल्म रूही से उन्होंने बाॅलीवुड में कदम रखा ।प्रसिद्ध टीवी शो शक्तिमान में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया।
- कृष्ण
कृष्ण के किरदार में नजर आए अभिनेता नितिश भारद्वाज तो आपको याद ही होंगे।महाभारत के बाद वर्ष 1990 में आई फिल्म नागिन नाचे गली गली में इन्होंने मुख्य किरदार निभाया। इन्हें वर्ष 2016 में आई फिल्म मोहनजो दारो में भी देखा गया।
- दुर्योधन
दुर्योधन के किरदार को निभाने वाले पुनीत इस्सर ने महाभारत के पहले वर्ष 1983 की फिल्म कुली में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया। इसके बाद इन्होंने कई फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई।
- अर्जुन
महाभारत में अर्जुन के किरदार से प्रसिद्ध हुए फिरोज खान को अर्जुन के नाम से जाना जानें लगा।महाभारत के बाद इन्होंने जिगर (1992), करन अर्जुन (1995), मेहँदी (1998) जैसी बाॅलीवुड की कई प्रसिद्ध फिल्में की।
- धृतराष्ट्र
धृतराष्ट्र के किरदार में नजर आए गिरीजा शंकर ने टीवी शो अलिफ़ लैला में भी काम किया है। डिवाइन लवर्स (1997), इरादा जैसी कई फिल्में भी की।
- गंधारी
महाभारत में गंधारी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रेणुका इस्रानी ने अनिल कपूर और करिश्मा कपूर की फिल्म रिश्ते में अभिनय किया।उन्होंने सोनी टीवी के प्रसिद्ध सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं में काम किया है।
- शकुनीं
शकुनीं के किरदार को निभाने वाले गूफी पेंटल शकुनी के किरदार से बहुत प्रसिद्ध हुए। उन्होंने दिल्लगी (1978), सुहाग (1994), सम्राट एंड कंपनी (2014) जैसी कई फिल्में की।
- युधिष्ठिर
महाभारत में युधिष्ठिर के किरदार को निभाने वाले अभिनेता गजेन्द्र चौहान महाभारत से बहुत प्रसिद्ध हुऐ।वर्ष 2015 में, गजेन्द्र चौहान को फिल्म और टेलीविजन संस्थान एफ टी आई आई के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।
- भीम
महाभारत में भीम जैसे दमदार किरदार को निभाने वाले अभिनेता प्रविण कुमार ने कई फिल्मों में भी काम किया है। इन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में एशियाई खेलों में चार पदक जीते हैं, इन्होंने वर्ष 1966 में काॅमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मैडल जीता है।
- द्रोपदी
द्रोपदी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रूपा गांगुली ने कई बंगाली फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने किस देश में है मेरा दिल, कस्तूरी, कुछ तो है तेरे मेरे दरमियान जैसे कुछ टीवी सीरियल्स में काम किया।
- अश्वत्थामा
महाभारत में अश्वत्थामा के किरदार को निभाने वाले प्रदीप रावत ने कई हिंदी, तमिल और तेलुगू फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने वर्ष 2008 में आई आमिर खान की प्रसिद्ध फिल्म गजनी में खलनायक का किरदार निभाया था।
0 Comments